कोरबा में फटाका दिलाने को लेकर हुआ विवाद, टंगिया से वार कर ग्रामीण की हत्या, विधि से संघर्षरत बालक ने दिया वारदात को अंजाम

SHARE:

राजधानी से जनता तक| कोरबा| कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में फटाका दिलाने को लेकर विवाद के चलते नाबालिक द्वारा एक ग्रामीण की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कटमोड़गा मड़ई गांव में फटाका और शराब को लेकर हुए विवाद के बाद एक विधि से संघर्षरत बालक ने आवेश में आकर ग्रामीण बोधराम मिंझवार पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बोधराम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 तारीख की है। बांगो थाना क्षेत्र के कटमोड़गा मड़ई गांव में बोधराम मिंझवार और एक विधि से संघर्षरत बालक के बीच फटाका दिलाने और शराब को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती पूछताछ में विवाद की वजह फटाका और शराब से जुड़ी बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बालक अपना आपा खो बैठा और टंगिया से बोधराम मिंझवार पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की सूचना मिलने पर बांगो पुलिस ने विधिवत कार्रवाई की। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामूली विवाद में हुई इस हत्या ने एक बार फिर आवेश में उठाए गए कदमों के गंभीर और दर्दनाक परिणामों को उजागर किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें