संविधान दिवस पर राहुल भारद्वाज ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, संविधान के आदर्शों को अपनाने कीअपील

SHARE:

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर राहुल भारद्वाज, जिला महामंत्री, सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर छत्तीसगढ़ एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हम सभी संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करें और एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें