पॉक्सो समेत कई मामलों में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

SHARE:

कोरबा। बालकोनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने और गलत काम के लिए पैसे देने का प्रलोभन देने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिद खान उर्फ शाहिद हुसैन, पिता अनवर खान, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध एक वर्ष के भीतर विभिन्न आपराधिक मामलों में अपराध दर्ज हुए है

परिजन की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र की बेलगरी बस्ती का है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। शिकायत में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने और गलत काम के लिए पैसे देने का प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आदतन अपराधी होने का पुलिस का दावा

बालकोनगर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी आदतन बदमाश है और लगातार विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस का दावा है कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध एक वर्ष के भीतर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी का नाम गुंडा-बदमाशों की सूची में शामिल करने के साथ ही उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए नाम प्रस्तावित करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें