बालको के इंद्रानगर में बिस्तर पर मिला जहरीला कोबरा, RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

SHARE:

राजधानी से जनता तक/कोरबा| कोरबा जिले के बालको इंद्रानगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मसीह परिवार के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बिस्तर पर एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया।सांप को देखते ही परिवार के लोगों ने बिना देर किए स्नेक रेस्क्यू टीम RCRS को इसकी सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही RCRS टीम के सदस्य और स्नेक रेस्क्यूअर अजय साहू मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के दौरान अजय साहू ने परिवार के सदस्यों को सांप की पहचान और उसके व्यवहार के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप चाहे जहरीला हो या बिना जहर वाला, उसे कभी भी मारना नहीं चाहिए।सांप दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें