मस्तूरी :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक मस्तूरी ने बुधवार को प्रदेश के पटवारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
फेडरेशन में सम्मिलित सभी संगठनों के जिला,ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सक्रिय कर्मचारी साथियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी के माध्यम से मुख्यमंत्री छ.ग.शासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहली मांग पटवारियों के आंदोलन के दौरान की गई दंडात्मक कार्रवाइयां तत्काल निरस्त करने तथा पटवारियों के मांगों का त्वरित एवं सम्मानजनक निराकरण करने तथा दूसरी मांग छत्तीसगढ़ के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समतुल्य डी.ए.तथा बाकि एरियर्स का तत्काल भुगतान करना सम्मिलित था।








