धान के करबे में बड़ी गड़बड़ी, किसान परेशान, पटवारियों से हड़ताल से बढ़ी किसानों की समस्याएं…

SHARE:

कांग्रेस से की जल्द त्रुटि सुधारने की मांग, कलेक्टर ने कहा सुधार कार्यों में जुटी प्रशासन

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में कहीं 8 एकड़ की जगह 4 एकड़, तो कहीं सिर्फ 2 एकड़ रकबा दर्ज होने से किसान अपना पूरा धान बेचने के लिए परेशान हैं। पटवारियों की हड़ताल ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।

 

प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। प्रशासन तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है, लेकिन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में रकबे की गड़बड़ी किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनकी जमीन का रकबा कम दर्ज होने से वे अपनी पूरी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। सुधार के लिए पटवारी और राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।इस मामले में कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने सैकड़ों खरीदी केंद्रों की सूची सामने रखते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रभावित किसानों का रकबा तत्काल सुधारने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि राहत नहीं मिली तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने माना कि रकबे में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर सुधार का विकल्प आ चुका है और प्रभावित किसानों की सूची लेकर त्रुटियां सुधारने की प्रक्रिया जारी है।

अब देखना होगा कि किसानों को समय रहते राहत मिलती है या रकबे की इस गड़बड़ी के चलते उनकी धान खरीदी पर संकट बना रहता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें