वोट चोरी के मुद्दे पर भैंसा में गरजे डॉ. शिवकुमार डहरिया, बोले – जनता देगी जवाब!

SHARE:

ईश्वर नौरंगे/भैंसा। ग्राम भैंसा में मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” का नारा प्रमुखता से गूंजा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

डॉ. डहरिया ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कथित वोट चोरी के मुद्दे से अवगत कराएंगे। लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वालों को जनता जवाब देगी और आने वाले समय में ऐसी कथित वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर भैंसा मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वोट की गरिमा और स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर आम जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में कोमल साहू, प्रकाश मारकंडेय, गुरुचरण मिरी, लुकेश टंडन, दिलीप कोठारी, भगवती धुरंधर, दुर्गा राय, शेखर नारंग, खिलेश देवांगन, बीरेंद्र बघेल, राजेश धुरंधर, शिव गेंद्रे, दयाल माण्डले, रोहित साहू, कमलदेव साहू, अनिल माण्डले, घनश्याम यादव, सुरेखा राय, भानु राय, रामनिहाल, तरुण बंजारे, रूपचंद पुरेना, चैतराम साहू, छन्नू डहरिया, आनंद टंडन, जितेंद्र नारंग, धरम यादव, सुरेंद्र बंजारे, डूगेस साहू, प्रीतम साहू, पिंटू बंजारे, रघुनाथ वर्मा, दुर्गेश ओगरे, बिसाहू बघेल, खिलेंद्र वर्मा, कौशल साहू, मन्नू गेंद्रें, मनीराम नारंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भैंसा मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें