कोरबा। लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर RKTC कंपनी, कोरबा के चंद्रभान सिंह (गुड्डू) ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
चंद्रभान सिंह (गुड्डू) ने कामना की कि भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत हो तथा प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे।उन्होंने छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने और छठ महापर्व के मंगलमय होने की कामना की।









