उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की समन्वय बैठक संपन्न

SHARE:

दो राज्यों के मीडिया कर्मियों ने साझा किए पत्रकारिता के अनुभव, आपसी भाईचारे और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के बीच आपसी परिचय, मित्रता, सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में लंबे अंतराल के बाद पत्रकार मिलन समारोह एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों राज्यों से पहुंचे वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभवों का आदान-प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवा एवं नए पत्रकारों को पत्रकारिता की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और दैनंदिन कार्यशैली के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर उड़ीसा के पत्रकारों द्वारा देवभोग एवं मैनपुर विकासखंड से पहुंचे पत्रकारों का फूलों का गुलदस्ता एवं गमछा भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया। सम्मान समारोह ने दोनों राज्यों के पत्रकारों के बीच अपनापन, सद्भाव और आपसी विश्वास का संदेश दिया।

 

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभवों और संघर्षों पर आलोचनात्मक एवं सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और आम जनता की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक और निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना है। पत्रकार को किसी दबाव या पक्षपात से प्रभावित हुए बिना सच्चाई को सामने लाना चाहिए।साथ ही युवा पत्रकारों को अनुशासन, जिम्मेदारी और विश्वसनीय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में दोनों राज्यों के पत्रकारों ने भविष्य में भी आपसी समन्वय सहयोग और पत्रकार हितों को लेकर निरंतर संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया।यह मिलन समारोह पत्रकारिता जगत में एकता और सौहार्द की दिशा में सराहनीय पहल साबित हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें