पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव का हुआ भव्य आयोजन
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन
राजधानी से जनता तक,गरियाबंद /चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गरियाबंद रिखीराम यादव सहित, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ का इतिहास और जिले की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। साथ ही जिले में मौजूद वन संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत का गायन कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और आम नागरिकों से योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, उपकरण एवं चेक का वितरण भी किया। दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल वितरण किया गया। तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया, स्कूली बच्चों द्वारा लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधानों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष और संकल्प का परिणाम है। आज 26 साल की इस यात्रा में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। गरियाबंद जिला विशेष महत्व रखता है, चुकी जिले के आदिवासी, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख इतिहास के पन्ने में फर्स्ट पृष्ठ दृश्य देखने को मिलता हैं। छत्तीसगढ़ में धार्मिक आस्था और विश्वास से भरे अनेकानेक तीर्थ स्थल देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मिडिया प्रतिनिधि, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए।








