कोरबा में ई ऑटो चालकों को डीलरशिप एवं सर्विसिंग सेंटर बंद होने का डर.. जिला प्रशासन से स्थाई समाधान की माँग

SHARE:

राजधानी से जनता तक|कोरब| कोरबा में ई ऑटो चालकों को सर्विस सेंटर एवं डिलरशिप बंद होने का डर सताने लगा हैं। कोरबा के MONTRA इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो के उपभोक्ताओं ने एकजुट होते हुए कोरबा कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंच कर ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अपनी समस्या एवं चिंता जताते हुए प्रशासन से संबंधित डीलर से बातचीत करते हुए स्थिति स्पष्ट करने की माँग की हैं।

 

 लगभग 150 ऑटो चालकों को जता रही चिंता

 

उपभोक्ताओं ने बताया कि कोरबा जिले में लगभग 150 ऑटो चालकों ने मोंटरा कंपनी की ई ऑटो खरीदी थी, जिससे उपभोक्ता अपना जीवन व्यापन करने पर निर्भर हैं। सर्विस सेंटर एवं डिलरशिप बंद हो जाने से उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

 सर्विसिंग समेत वारंटी क्लेम करने में आएगी दिक्कते

 

वाहन चालकों का कहना हैं, डीलरशिप बंद होने की जानकारी सामने आई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सर्विसिंग कराने समेत बैटरी चेंज, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और तकनीकी खराबी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ सकता हैं। वाहन खरीदते समय भविष्य में डीलरशिप बंद होने या स्थानांतरित किए जाने जैसे कोई जानकारी नहीं दी गई थीं। वाहन चालक अब छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

 

प्रशासन से मांग-स्थिति स्पष्ट कर मिले समाधान

 

सभी ऑटो चालकों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांगते हैं कि ऑटो डीलरशिप के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर स्थिति स्पष्ट की जाए एवं भविष्य में डीलरशिप एवं सर्विस सेंटर को जारी रखा जाए ताकि वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

 

बता दे कि कोरबा में सैकड़ों ऑटो चालक दैनिक जीवन व्यापन करने के लिए ई ऑटो पे निर्भर रहते हैं ऐसे में डीलरशिप एवं सर्विसिंग सेंटर बंद होने की जानकारी से वाहन स्वामियों को डर सताने लगा हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें