शारदेय नवरात्र की दुर्गाअष्टमी पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई पूर्णाहुति

SHARE:

डूमरबाहाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की

राजधानी से जनता तक, जिला संवाददाता

चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद। शारदेय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी के दिन देवभोग क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्तिभाव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन के पश्चात विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई।

नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा अष्टमी के पावन दिन श्रद्धालुओं ने मां जगदम्बा के दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। धार्मिक स्थलों पर भक्तों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पूर्णाहुति के दौरान मां दुर्गा एवं सर्व देव पूजक पंडित आर्चाय भोला प्रसाद दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना में भाग लिया। नवरात्र पर्व ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

देवभोग क्षेत्र में शारदेय नवरात्र का यह पावन आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मां दुर्गा की आराधना के साथ भक्तों ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। माता पूजक पंडित आर्चाय भोला प्रसाद दुबे, धर्मपत्नी निशा दुबे मां दुर्गा पूजा की कर्ता श्री हरिसिंह ध्रुवा धर्मपत्नी श्रीमती कियामती बाई,केशबो राम ध्रुवा धर्मपत्नी चैयती बाई ध्रुवा,व समस्त ग्रामवासी श्रृद्धालु भक्त जन महापूर्णाहुति में शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें