बालाटिकरा में 27 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा की राह होगी आसान

SHARE:

मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत हुआ वितरण, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम ने छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। आवासीय बालिका पोटा केबिन व बालाटिकरा में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी स्कूल तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आवासीय बालिका छात्रावास पोटाकेबिन, बालाटिकरा, छिंदगढ़ में 27 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। इस पहल से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, छत्तीसगढ़ एवं जिला पंचायत सदस्य सुकमा हुंगाराम मरकाम विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए।

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं का आवागमन आसान होगा। साथ ही, यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने शैक्षणिक सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ जितेंद्र सिंह बघेल (उपसरपंच) विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीना बेलसरिया, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मोनिका दांदडे एवं सहायक अधीक्षिका श्रीमती शारदा मरकाम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षिका स्मृति ने किया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें