निगम द्वारा आयोजित पुटका पहाड़ में ‘चलो राम कचहरी’ आयोजन; उद्देश्य और कार्ययोजना को लेकर संशय जारी..

SHARE:

दुर्गम पुटका पहाड़ में ‘चलो राम कचहरी’ की तैयारी, वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच आयोजन की योजना पर नजर

कोरबा। बालको क्षेत्र के दुर्गम और वनाच्छादित पुटका पहाड़ में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा ‘चलो राम कचहरी’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।17 अक्टूबर को सुबह सात बजे से यात्रा का आरंभ किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में जोरो शोरों से प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। मगर इस बिच निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय समुदाय की भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

सीमित लोगों के पहुंच वाले स्थान पर वृहद कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल

पुटका पहाड़ के राम कचहरी में साल भर सीमित लोगों की आवाजाही रहती है, सामान्यतः यह बाहरी लोग प्रवेश नहीं करते है,जिसका सबसे बड़ा कारण दुर्गम रास्ते और वन्य जीव की आवाजाहि हैं। ऐसे में निगम द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे आयोजन की पर्याप्त तैयारी और आकलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वन क्षेत्र में हो रहे आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से पहले क्या क्षेत्र की वस्तुस्थिति, पर्यावरणी चुनौती समेत दुर्गम रास्तों और घाटियों के संभावित खतरों का आकलन किया गया हैं..?

स्थानीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण स्थान राम कचहरी

पुटका पहाड़ के राम कचहरी के नाम से जाने वाले स्थान को लेकर स्थानीय समुदाय विशेषण पहाड़ी कोरवा और विभिन्न जनजातीय समूह को लेकर विशेष स्थान है। बरसों से आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाज के साथ जनजाति समूह के लोगों ने राम कचहरी को देव स्थल के रूप में देखा हैं। ऐसे में सवाल उठता हैं कि क्या स्थानीय समुदाय को पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई हैं.?, या उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर किस प्रकार की तैयारियां की गई हैं।

कार्य्रकम को लेकर वन्यजीवों को तो नहीं किया जा रहा दरकिनार.?

पुटका पहाड़ तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम होने और क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए यहां कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थल चयन के औचित्य पर भी सवाल उठता है। क्या आयोजन की रूपरेखा तैयार करते समय आवागमन की कठिनाइयों, स्थानीय जनजातीय समुदाय की परंपराओं और वन्यजीवों की मौजूदगी को ध्यान में रखा गया है? इन पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने से ही यह समझा जा सकेगा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किस तरह पूरा होगा और आयोजन के दौरान किन सावधानियों की जरूरत होगी।

पुटका पहाड़ जैसे दुर्गम और वनाच्छादित क्षेत्र में आयोजन की योजना बनाते समय स्थानीय जनजातीय समुदाय की भावनाओं, देवस्थल की सांस्कृतिक महत्ता और वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। अब देखना होगा कि निगम इस यात्रा के लिए किस तरह की तैयारी करता है और कार्यक्रम के घोषित उद्देश्य को पूरा करने के साथ क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टता का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाया जाएगा.?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें