प्लास्टिक उद्योग के विस्तार और नई तकनीकों पर मंथन, रायपुर में प्लास्टिक्स इंडस्ट्री मीट आयोजित

SHARE:

रायपुर। देश के तेजी से बढ़ते प्लास्टिक उद्योग और उससे जुड़े कारोबारी अवसरों को लेकर शनिवार को रायपुर में प्लास्टिक्स इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया प्लास्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्लास्टिक उद्योग से जुड़े उद्यमियों, कारोबारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और व्यवसाय जगत के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आगामी प्लास्टिविजन इंडिया 2027 को लेकर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया गया।

 

आयोजित कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के चेयरमैन सतीश थोरानी और भाजपा रायपुर के स्टेट प्रवक्ता अमित चिमनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग से जुड़े कारोबारियों को एक मंच पर लाकर उद्योग में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, निवेश की संभावनाओं और भविष्य के कारोबारी अवसरों पर चर्चा करना रहा। इस दौरान प्लास्टिविजन इंडिया 2027 में उद्योग जगत की भागीदारी और प्रदर्शनी के माध्यम से नए उत्पादों व तकनीकों को सामने लाने की संभावनाओं पर भी जानकारी साझा की गई।

एईपीएमए के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्लास्टिविजन इंडिया 2027 का आयोजन 21 से 25 जनवरी 2027 तक मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर (BEC) में किया जाएगा। यह आयोजन प्लास्टिक क्षेत्र से जुड़े निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और कारोबारी प्रतिनिधियों के लिए नेटवर्किंग तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

मीट के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच आपसी संवाद और नेटवर्किंग पर भी जोर दिया गया। आयोजकों ने प्लास्टिविजन इंडिया के आगामी संस्करण में अधिक से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी की अपील की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें