राजधानी से जनता तक
बेमेतरा, 18 अक्टूबर 2026 :- पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साइबर सेल एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी अमितेश टंडन पिता संतोष टंडन उम्र 18 वर्ष, 08 माह निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के कब्जे से 40 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (7,400ml), कीमती लगभग 4,400/- रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीएम 0528 कीमती 25,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 29,400/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
17 अक्टूबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लिमतरा के अमितेश टंडन अपने मोटर सायकल में टेमरी शराब भट्ठी से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन कर लिमतरा ले जा रहा है कि सूचना के अधार पर थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा मौके पर बंटी के चखना दुकान के सामने ग्राम टेमरी के पास पहुंच कर आरोपी अमितेश टंडन को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि एक अन्य व्यक्ति के लिए शराब बिक्री बिक्री हेतु खरीद कर लाना।
जिसमें थाना नांदघाट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. अमितेश टंडन पिता संतोष टंडन उम्र 18 वर्ष, 08 माह निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार एवं एक अन्य संलिप्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में आरोपी अमितेश टंडन के कब्जे से 40 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (7,400ml), कीमती लगभग 4,400/- रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीएम 0528 कीमती 25,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 29,400/- रूपये को जप्त की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, यशवंत यादव, संजय पाटिल थाना नांदघाट से आरक्षक मिथुन चंद्रवंशी सहित साइबर सेल व थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








