टेकारी में गूंजा नशामुक्त भारत का संदेश

SHARE:

आरंग। दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम- टेकारी (कुंडा) में सर्व सेवा फाउंडेशन, रायपुर के तत्वाधान में नशा मुक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक वातावरण और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल जागरूकता अभियानों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए शासन-प्रशासन को भी प्रभावी कदम उठाने होंगे। अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, युवाओं के लिए सकारात्मक गतिविधियों के अवसर तथा समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में  संतोष वर्मा (नमस्कार), संजूलाल वर्मा (पंच), मनीष (युवा उद्यमी), मिथलेश साहू, विजय शर्मा, यशवंत कन्नौजे, जित्तु वर्मा, नंदू धीवर, केडी साहू, अजय वर्मा, चंदूलाल वर्मा, नंदकिशोर धीवर, रूपेंद्र साहू, सोनू पटेल सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक  अतुल धीवर, सर्व सेवा फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्त भारत अभियान में सहभागी बनकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें