जांजगीर में आंधी-तूफान का असर, SBI बैंक के पास पेड़ की डंगाल टूटी

SHARE:

जांजगीर- मंगलवार को जांजगीर शहर में अचानक आए आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। कचहरी चौक के पास SBI बैंक के समीप एक पेड़ की बड़ी डंगाल टूटकर सड़क किनारे गिर गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना है।

आंधी के दौरान पेड़ की डंगाल टूटने की घटना से आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ की शाखा टूटकर नीचे आ गिरी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें