कोरबा में मासूम से जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार: अर्द्धमुंडन कर पुलिस ने निकाला जुलूस.. एसपी ने मामले का किया खुलासा

SHARE:

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कोरबा में रजगामार क्षेत्र में हुए सात वर्षीय भव्या जोशी के हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को दी. पुलिस ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया की आरोपी को बांगो थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके से पुलिस की टिम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफ़लता पाई हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के प्रयास से मामला फास्टट्रैक कोर्ट में भेजने की तैयारी की जा रहीं हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शहर में अर्द्धमुंडन करते हुए जुलूस निकाला हैं।

 

 पैसे के लालच देकर अपहरण एवं हत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 19 तारीख को परिजनों ने जब राशन दुकान में बच्ची को समान लेने भेजा था, उस वक्त आरोपी भी वहां पहुंचा हुआ था, आरोपी ने देखा कि बच्ची परिजन द्वारा दिए पैसे गुम जाने के कारण रो रही हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को पैसे देने का लालच देते हुए उसे बहला फुसला कर जंगल लेजाकर घिनौने कृत्य को अंजाम देते हुए हत्या कर मौके से फरार हो गया।

 

 बांगो थाना क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पहले रजगामार से कोसबाड़ी होते हुए बांगो थाना क्षेत्र के पहाड़ी एवं जंगलों के बीच स्थित देववाटी नाम के गांव में छिपकर कर रह रहा था, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहली पत्नी के रिश्तेदार से जुड़ा यह गांव था जहां आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छिपा हुआ था।

 बाइक एवं पैदल सफ़र करते पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दी दबिश

 

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर विशेष टिम गठित कर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने पहले मुख्य मार्ग से कनेक्टविटी नहीं होने के कारण लगभग 4 किमी जंगल के बीच पैदल चलते हुए आरोपी के ठिकाने तक पहुंचना पड़ा, इस दौरान पुलिस की टिम ने आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

नशे एवं कर्ज का आदि था आरोपी

पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि आरोपी मनीष चौहान की दो पत्नियां थी एक बालको क्षेत्र में एवं एक पत्नी रजगामार क्षेत्र की रहनी वाली थी, पूछताछ में यह बात पता चली की आरोपी अक्सर नशे में रहता था एवं कर्ज लेने का आदि हो गया था अक्सर इस बात को लेकर उसका घर में विवाद भी हुआ करता था।

 

पुलिस मामले में आरोपी को कठोर सजा दिलवाने का करेगी प्रयास

मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एवं हत्या के संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद करते हुए करवाई कर रही है, मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस का यह प्रयास रहेगा की मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश करते हुए आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जा सके।

 

 गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अर्द्धमुंडन कर शहर में निकाला जुलूस

 

पूरे मामले में आरोपी मनीष चौहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अर्धमुंडन करते हुए शहर भर में जुलूस निकाला। आरोपी के पकड़े जाने के बाद से शहर में आक्रोश व्याप्त हैं। सभी वर्ग के लोगों में घटना को लेकर शोक तो आरोपी के विरुद्ध आक्रोश देखने को मिला।

 

कोरबा में भव्या जोशी के साथ हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। मामले में विभिन्न संगठनों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की माँग कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें