एटीएम चौक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, 2-3 दिन पुराना होने की आशंका

SHARE:

राजधानी से जनता तक/ योगेन्द्र राठौर 

बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार स्थित ATM चौक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शव की स्थिति देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौकेेचान पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ जांच टीम भी मौजूद रही। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करते हुए शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल मृतक की पहचान सामने नहीं आई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

व्यापार विहार जैसे व्यस्त इलाके में झाड़ियों के बीच अज्ञात शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें