असामयिक वर्षा प्रतिकूल मौसम से बीमित किसान अपनी फसलें नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नम्बर – 14447 पर सूचना दर्ज कराए 

SHARE:

राजधानी से जनता तक/

चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

 

 

गरियाबंद 21 नवंबर 2026/ जिले में असामयिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों की अधिसूचित फसलों को नुकसान होने पर किसान घटना के 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने पर निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें, ताकि नुकसान का सर्वेक्षण और नियमानुसार बीमा दावा प्रक्रिया पूरी की जा सके। उप संचालक कृषि ने बताया कि असामयिक वर्षा, जलभराव, ओलावृष्टि एवं अन्य स्थानीय आपदाओं के कारण मक्का, उड़द, मूंग, मूंगफली, अरहर, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी अधिसूचित फसलों को नुकसान होने पर संबंधित बीमित किसान तत्काल सूचना दर्ज कराएं। धान की कटाई के बाद यदि फसल खेत में सुखाने के लिए रखी गई है और इस दौरान असामयिक वर्षा से नुकसान होता है, तो ऐसी स्थिति में भी घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर पर सूचना देना आवश्यक है।

 

खरीफ मौसम 2026 के लिए 100 प्रतिशत फसल क्षति की स्थिति में प्रति हेक्टेयर धान सिंचित फसल के लिए 66 हजार रुपये तथा धान असिंचित फसल के लिए 49 हजार 500 रुपये की बीमा राशि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार मक्का फसल के लिए 50 हजार 600 रुपये, अरहर के लिए 46 हजार 200 रुपये, उड़द एवं मूंग के लिए 27 हजार 500-27 हजार 500 रुपये तथा मूंगफली के लिए 51 हजार 700 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा राशि निर्धारित है। वहीं कोदो के लिए 19 हजार 800 रुपये, कुटकी के लिए 20 हजार 900 रुपये तथा रागी फसल के लिए 18 हजार 700 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमा राशि निर्धारित की गई है। फसल क्षति की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराते समय किसानों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण,बीमा फसल का विवरण,पालिसी नम्बर तथा क्षति घटना तारीख और स्थान जानकारी सही उपलब्ध कराए। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि 72 घंटे की समय-सीमा के भीतर दर्ज कराए। ताकि नियमानुसार सर्वेक्षण एवं दावा प्रक्रिया की जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें