डब्बा पहुंचे पहली बार जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

SHARE:

गांव पहुंचकर सुनीं मूलभूत समस्याएं, समाधान के लिए कलेक्टर से चर्चा का दिया भरोसा

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें (राजधानी से‌ जनता तक)

सुकमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम पहली बार सुकमा जिले के दूरस्थ गांव डब्बा पहुंचे। डब्बा पहुंचने के लिए उन्हें दंतेवाड़ा मार्ग से होकर जाना पड़ा, जो सुकमा जिले के अंतर्गत आता है।

दूरस्थ क्षेत्र में भाजपा नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि डब्बा जैसे दुर्गम गांवों में जनप्रतिनिधियों और नेताओं की आवाजाही कम ही होती है। ऐसे में हुंगाराम मरकाम के गांव पहुंचने और लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जिला पंचायत सदस्य को अवगत कराया। मरकाम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने तथा आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उन्होंने सुकमा कलेक्टर से भी चर्चा की और डब्बा क्षेत्र की जरूरतों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के संज्ञान में लाने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील करते हुए मरकाम ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर दिनेश माहेश्वरी, अमर पोयम और अन्नू मांडवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा नेता के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने की उम्मीद जताई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें