ग्राम बिनौरीडीह में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ शिलान्यास

SHARE:

मस्तूरी/शिवा भारद्वाज-संविधान दिवस के पावन अवसर पर मस्तूरी विकासखंड के ग्राम बिनौरीडीह में एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भव्य शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने शिलान्यास किया। जैसे ही शिलान्यास हुआ, पूरा परिसर बाबा साहेब अमर रहें के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामवासियों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है । अतिथियों ने कहा कि बिनौरीडीह में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलेगी। यह प्रतिमा सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि समानता और न्याय की प्रतीक बनेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पेटल, बीडीसी राकेश शर्मा , सरपंच अरुण जगत, अवधराम भारद्वाज,शिवा भारद्वाज, अनुराज बंजारे, सुखदेव खरे एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें