अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 3 दिसंबर को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक 

SHARE:

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद, 26 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे (राज्यमंत्री दर्जा) 3 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गरियाबंद में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को प्राप्त लाभ, जाति प्रमाण पत्र जारी एवं लंबित प्रकरणों सहित वर्ग के कल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें