सुकमा में बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, हड़मा स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का दिखा उत्साह

SHARE:

खेलों के माध्यम से शांति, एकता और विकास का संदेश दे रहा बस्तर ओलंपिक, जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के हड़मा स्टेडियम में आज बस्तर ओलंपिक 2026 खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में खेल आयोजन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, श्री संतोष ईडो, श्रीमती रीना पेद्दी, श्री दिलीप पेद्दी सहित अनुविभागीय अधिकारी, खेल अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खेलों से निखरेगी बस्तर के युवाओं की प्रतिभा

बस्तर ओलंपिक का आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बस्तर में शांति, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रहा है। खेलों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहे बस्तर में अब युवा खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विकसित बस्तर के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के विकास, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक भी इसी दिशा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

शांति, एकता और भाईचारे का प्रतीक बना बस्तर ओलंपिक

हड़मा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह ने जिले के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से खेल मैदानों में प्रतिभाओं को अवसर मिल रहा है और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का मंच प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन, उज्ज्वल भविष्य और खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दी गईं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें