बालको में स्कूल वैन और कार की भिड़ंत, कार एवं बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

SHARE:

 

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में स्कूल वैन और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि स्कूल वैन का चालक भी चोटिल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान उसकी स्कूल वैन से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगे खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में किसकी लापरवाही रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें