आरंग विधानसभा में आज होगा दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

SHARE:

राजधानी से जनता/आरंग। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा आरंग परिवार की ओर से 28 नवंबर 2026, शनिवार को दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नायक सहित भाजपा मंडल आरंग के अध्यक्ष देवदास साहू, मंडल समोदा के अध्यक्ष देवकुमार साहू, मंडल मंदिरहसौद के अध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं मंडल अटल नगर के अध्यक्ष टेटवान बघेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करना, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाना तथा संगठन की एकजुटता को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम का विवरण:

– दिनांक: 28 नवंबर 2026, शनिवार

– समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक

– स्थान: साहू समाज भवन, समोदा

– विशेष आकर्षण: सुवा नृत्य एवं कवि देवे संदेश, सरसहा

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा आरंग परिवार की ओर से सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें