ग्राम घिवरा में चौहान परिवार द्वारा गौरा-गौरी महापूजन का विशेष आयोजन, तीन दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

सक्ति।भुवन चौहान, ग्राम घिवरा के चौहान मोहल्ला में करन अहिल्या चौहान, संतोषी हीरो चौहान एवं समस्त चौहान परिवार के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति एवं धार्मिक आस्था से जुड़े गौरा-गौरी पूजन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2026 को फूल कुटाई मंडल, 29 नवंबर 2026 को चूल माटी एवं शिव शंकर बाराती तथा 30 नवंबर 2026 को गौरी-गौरा महापूजन का आयोजन होगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर चौहान परिवार में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल है। गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी।
इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा।








