चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद /भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में गुरुवार को गोहरापदर में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय राष्ट्र चिंतन संवाद, बौध्दिक संवाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजिम पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, आज के कार्यक्रम संयोजक भागीरथी मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, चार गढ़ यादव समाज अध्यक्ष केनु राम यादव भगवानों बेहरा झाखरपारा मंडल अध्यक्ष, जगमोहन पटेल देवभोग मंडल अध्यक्ष,सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत् पश्चात् उपस्थित सभी अतिथियों को फूल गुच्छा और पीले चावल से तिलक लगाकर सम्मानित किए।सभा को संबोधित करते हुए भागीरथी मांझी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित होना चाहिए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा जनता के बीच भ्रम और आशंकाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर एसआईआर की प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचाएं तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से लोगों को जागरूक करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना प्रत्येक राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता, भ्रम और अव्यवस्था फैलाना उचित नहीं है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाता और जिम्मेदार नागरिक होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। विपक्ष द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब तथ्यों, जनसंवाद और जनजागरूकता के माध्यम से दिया जाना चाहिए ।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सही जानकारी देने और संगठन के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया। राजिम पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास लोकतांत्रिक संघर्ष, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का संघर्ष स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध की आड़ में अराजकता को बढ़ावा देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। केनू राम यादव ने भी इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान तथा राजनीतिक अराजकता के विरोध का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा अजजा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने किया तथा जिला उपाध्यक्ष गुरू नारायण तिवारी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिक जनों को श्रीफल व साल भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें से केनू राम यादव, खेमराज सिन्हा, त्रिलोचन राम कश्यप,शशीधर साहू, डमरूधर कश्यप, खगेश्वर नायक, जगन्नाथ सोनवानी, शंकर नागेश, उमरिया नागेश, देवी सिंह यदु, विकास उपाध्याय, रोहित पटेल, सदानंद यादव, चरण सिंह क्षेत्रपाल, गणेश, शीतला पाण्डेय,सजुगता दास,हेऊ नागेश, ममता पाथर, लक्ष्मी ओटी सहित अन्य सभी जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।








