कटघोरा में EOW की दो ठिकानों पर दबिश, नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप के ठिकानों पर EOW की टीम ने की छापेमारी।

SHARE:

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, EOW की टीम ने कटघोरा नगरपालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप के यहां छापेमारी की है।

 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF (जिला खनिज न्यास) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है।फिलहाल EOW की टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों, रिकॉर्ड या अन्य सामग्रियों की जांच की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैEOW की कार्रवाई और जांच के संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें