Cyclone “अर्नब” : कोरबा में भी दिखने लगा असर, हवाओं के साथ बारिश शुरू, बांगो बाँध का किया गया निरीक्षण

SHARE:

राजधानी से जनता तक |कोरबा| चक्रवात “अर्नब” का असर देश के विभिन्न इलाकों समेत अब कोरबा में देखने को मिल रहा हैं। बुधवार सुबह से ही कोरबा में मौसम ने करवट लेते हुए बारिश की बूंदे गिरने लगी हैं। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद से शहर के अलग अलग इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मध्यम हवाओं के साथ मौसम में नमी और बरसात का नज़ारा देखने को मिला।

 धान कटाई पर “अर्नब” डालेगा असर

 

चक्रवात “अर्नब” किसानों एवं पशुपालकों के लिए परेशानियों का सबब बन सकता हैं। जिला प्रशासन ने पूर्व में ही किसानों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ किसानों के धान खेतों में पक कर कटाई के लिए तैयार हैं , ऐसे में धान कटाई एवं उसके बचाव को लेकर किसानों में चिंता बढ़ने लगी हैं।

 

गुरुवार को भी मौसम का बिगड़ा रहेगा मिजाज

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार 29 अक्टूबर को भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ा रहेगा। कोरबा में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई हैं। लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की गई है। गुरुवार को “अर्नब” नज़दीक पहुँचेगा जिससे तेज़ हवाएं एवं भारी बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी।

 

“अर्नब” के मद्देनज़र मुख्य अभियंता ने किया बांगो बांध का निरीक्षण

मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर एस. मिंज ने आज 28 अक्टूबर 2026 को बांगो बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी वर्षा और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

श्री मिंज ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें प्रशासन ने संभवतः जरूरत पड़ने पर बांगो बाँध को कभी भी खोले जाने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर चुका हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें