मैनपुर में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

SHARE:

 

लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान को गति एव प्रभावी बनाने पर जोर

 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

 

 

मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के जिला पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को मैनपुर में जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की रूपरेखा और जिले में इसके प्रभावी संचालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विपक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन राजनीतिक विरोध संवैधानिक मर्यादाओं, तथ्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष की ओर से अपनाए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, किंतु विरोध के दौरान कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

 

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने संगठनात्मक तैयारियों पर जोर देते हुए पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान के संदेश को आम नागरिकों तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने अभियान की सफलता के लिए संगठन की एकजुटता, प्रभावी जनसंपर्क और स्पष्ट कार्ययोजना को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वित प्रयास करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

 

वहीं, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित पदयात्रा, संवाद कार्यक्रमों, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास, मतदाता सूची की शुद्धता और संवैधानिक प्रक्रियाओं के महत्व जैसे विषयों को जनता के बीच रखने के संबंध में भी चर्चा हुई।

 

बैठक में पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और संगठनात्मक समन्वय को आवश्यक बताया। बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों के लिए संगठन को तैयार करना तथा जिले में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, केशरी ध्रुव , जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके , योगेश शर्मा, राधेश्याम सोनवानी, योगीराजमाखन कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव नंदकिशोर चौबे फारूक चौधरी, डायमंड साहू, मोहन कुशवाहा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें