नवरात्र पूजा उत्सव पर डूमरबाहाल में हुई भव्य महाआरती

SHARE:

महाभोग वितरण के साथ माता सेवा सत्संग मंडली ने प्रस्तुत किए जसगीत, भक्तिमय माहौल में डूबा गांव

 

राजधानी से जनता तक न्यूज चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डूमरबाहाल में मां दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के प्रारंभिक दिनों से ही माता रानी के दरबार में महाभोग का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर ग्राम डूमरबाहाल के सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा द्वारा महाभोग एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

 

महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

 

महाभोग एवं महाआरती के पश्चात देवभोग से पहुंचे माता सेवा सत्संग मंडली के सदस्यों ने पारंपरिक माता जसगीत प्रस्तुत किए। मधुर भजनों और जसगीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। माता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद लिया।

 

नवरात्रि के दौरान गांव में धार्मिक आयोजन से उत्सव का माहौल बना हुआ है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ग्रामवासियों की सहभागिता से दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है। मां दुर्गा एवं सर्व देव पूजक पंडित आर्चाय पंडित भोला प्रसाद दुबे ने बताया कि मां दुर्गा पूजा उत्सव में ग्रामीण माता , भाई,बहनें युवक युवतियां व समस्त श्रृद्धालु भक्त जनों की भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रातः काल एवं संध्या काल की पूजा अर्चना व आरती में सम्मिलित हो कर उत्साहवर्धन बढ़ाये जाते हैं, पूजा अर्चना से गांव की वातावरण भक्तिमय हो उठती है, गांव के श्रृद्धालु भक्त जनों द्वारा प्रतिदिन संध्या काल को महाभोग एवं बुंदी प्रसाद वितरण किया जाता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें