अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
पंचायत भवन से तहसील कार्यालय तक निकाली रैली,
कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; कई संगठनों ने किया समर्थन
जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मनोज कुमार दुबे को पद से हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने पंचायत भवन से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए बीईओ को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
छह दिन पहले भी सौंपा था ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश
जानकारी के अनुसार, शिक्षक संघ ने लगभग छह दिन पहले भी तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, अब तक मांग पूरी नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शिक्षक संघ ने एक बार फिर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बीईओ मनोज कुमार दुबे को पद से हटाने की मांग दोहराई।

कई संगठनों का मिला समर्थन
शिक्षकों के इस विरोध प्रदर्शन को स्कूल सफाई कर्मचारी संघ, ब्लॉक कांग्रेस और बस्तरिया राज्य मोर्चा का भी समर्थन मिला। विभिन्न संगठनों के समर्थन से यह मामला अब और अधिक चर्चा में आ गया है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की अपील की।
मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
शिक्षक संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बीईओ मनोज कुमार दुबे को जल्द पद से नहीं हटाया गया, तो आने वाले दिनों में शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। संघ के इस ऐलान से आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी नजरें
छिंदगढ़ में शिक्षकों के लगातार विरोध प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद अब सभी की नजरें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। फिलहाल, शिक्षक संघ अपनी मांग पर अड़ा हुआ है और जल्द समाधान की मांग कर रहा है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन शिक्षकों की मांग पर क्या कदम उठाता है और इस मामले का समाधान किस तरह निकलता है।








