वर्षीय छात्र शराब के नशे में धुत होकर तीन लोगों की ली जान

SHARE:

केरल के कोच्चि (नेडुम्बासेरी) में 11 अक्टूबर 2026 की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार स्कूटर पर सवार तीनों लोग थ्रिक्काकारा के एक कॉलेज के छात्र थे और एक शोरूम में पार्ट-टाइम सेल्सपर्सन के रूप में काम करते थे।सुहैल सजीव नाम का 19 वर्षीय छात्र शराब के नशे में धुत होकर बेहद तेज रफ्तार (अनुमानित 120-125 किमी/घंटा) में अपनी लग्जरी मिनी कूपर कार चला रहा था। उसने आगे जा रहे एक स्कूटर को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटर पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इजास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतक

1. इजास (21 वर्ष): कर्नाटक के कोडागु/मंगलुरु के निवासी।

2. देविका (21 वर्ष): वायनाड की निवासी।

3. गोपिका (22 वर्ष): पलक्कड़ की निवासी।

पुलिस ने आरोपी सुहैल सजीव और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें