बलरामपुर– जिले के पस्ता थाना अंतर्गत डौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में वसीम अंसारी नामक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस को तलाशी के दौरान जंगल के नाले के पास एक गड्ढे में सिर दफन मिला और उससे करीब 200 मीटर दूर धड़ बरामद हुआ।
हत्या की वजह:
पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरी वारदात अवैध संबंधों (प्रेम प्रसंग) के चलते अंजाम दी गई। आरोपी महिला का शादी से पहले मृतक वसीम के साथ संबंध था। महिला इस अफेयर को खत्म करना चाहती थी, लेकिन युवक कथित तौर पर उस पर जबरन संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा था।
इस तरह हुई हत्या
महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।महिला ने फोन कर युवक को सुनसान जंगल के पास मिलने बुलाया, जहां दोनों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।








