कमल फूल समूह को मिला डीजल वाहन, एनजीटी कार्यों को मिलेगी रफ्तार

SHARE:

संवेदना महिला क्लस्टर संगठन के माध्यम से जिला पंचायत की पहल, ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समूह को मिली सुविधा

 

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। ग्राम पंचायत छिंदगढ़ में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एनजीटी (NGT) कार्यों को बेहतर और सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कमल फूल समूह, छिंदगढ़ को संवेदना महिला क्लस्टर संगठन के माध्यम से जिला पंचायत द्वारा डीजल वाहन उपलब्ध कराया गया है। इससे समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ नियमित संचालन में भी सुविधा होगी।

 

इस पहल में ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंच एवं वार्ड पंचों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समूह को वाहन उपलब्ध होने पर महिला समूह की सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।

कमल फूल समूह की महिलाओं ने कहा कि वाहन मिलने से एनजीटी के तहत किए जाने वाले कार्यों को व्यवस्थित एवं नियमित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। समूह की ओर से कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

समूह की सदस्यों ने कहा कि इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आगे भी ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत एवं संबंधित संगठनों के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी।

कमल फूल समूह छिंदगढ़ ने इस सहयोग के लिए ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, संवेदना महिला क्लस्टर संगठन एवं जिला पंचायत का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की कामना की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें