राजधानी से जनता तक। बेमेतरा, 29 सितम्बर 2026। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा साइबर जागृति अभियान के सातवां सप्ताह में 27 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर, 2026 (सातवां सप्ताह) में ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा 28 व 29 सितंबर 2026 को “साइबर चौपाल” का आयोजन कर नागरिकों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP/UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के सामान्य तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा OTP, ATM/डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से भी बचने की सलाह दी गई। किसी परिचित/दोस्त के नाम से पैसे मांगने पर पहले व्यक्तिगत रूप से बात करके पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइड को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें । बेमेतरा पुलिस द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना/साइबर सेल को दें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि ठगी गई राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। *इस अवसर पर* जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित आम नगरिकगण उपस्थित रहे।








