अफवाहों से दूर रहें—मंडल अध्यक्ष प्रकाश मारकंडे

SHARE:

 

राजधानी से जनता तक। भैंसा क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्वीकृति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंडल अध्यक्ष प्रकाश मारकंडे ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

 

मारकंडे का दावा है कि भैंसा में पुलिस चौकी की स्वीकृति तत्कालीन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कार्यकाल में ही हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के समर्थकों द्वारा चौकी की स्वीकृति का श्रेय वर्तमान कार्यकाल को दिया जा रहा है।

 

मारकंडे ने कहा कि विकास कार्यों का श्रेय लेने के बजाय जनता के सामने सही तथ्य रखे जाने चाहिए। हालांकि, चौकी की स्वीकृति की वास्तविक तारीख और आदेश से संबंधित आधिकारिक दस्तावेज सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें