श्रीमती शिव कुमारी को मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

SHARE:

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

  1. मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना से श्रीमती शिव कुमारी को मिली 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

सक्ती, 06 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं। श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसव के पश्चात आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके एवं उनके बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर देखभाल में सहयोग किया जाता है। श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी महिला श्रमिक श्रीमती शिव कुमारी, पति  रामप्रसाद सिदार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। श्रीमती शिव कुमारी को प्राप्त 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके प्रसव के पश्चात बच्चे के पालन-पोषण, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में काफी सहायक सिद्ध हुई है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें कठिन समय में परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत मिली है। श्रीमती शिव कुमारी ने बताया कि प्रसव के बाद बच्चों के पालन-पोषण, दवाइयों एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में श्रम विभाग की इस योजना के तहत प्राप्त 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहयोग मिला है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें