विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह का सघन जनसंपर्क, विभिन्न ग्रामों में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर विकास कार्यों को दी गति

SHARE:

राजधानी से जनता तक/ सूरज भारती/ अकलतरा:* अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी

विधायक श्री सिंह ने ग्राम कोटगढ़, पिपरदा, अमलीपाली, साँकर एवं फरहदा में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामवासियों का हालचाल जाना तथा गांवों के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। श्री सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनसमस्याओं के निराकरण तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद, उनकी समस्याओं का समाधान और गांवों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों की जरूरतों को समझकर विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में छोटेलाल कँवर सरपंच कोटगढ़, धरम पटेल सरपंच पिपरदा, उषा कन्हैया गन्धर्व सरपंच अमलीपाली, नीलेश सिंह जनपद सदस्य सांकर, ममता सोहन विश्वकर्मा सरपंच फरहदा, सुशील, महेंद्र सिंह, आजुलाल, मनीष सिंह, बहोरण सिंह,बेदी यादव,सहस यादव,हिमांशु राज, प्रभा सिंह, शिवराम साहू, बद्री साहू, मनमोहन सिदार, छतराम साहू, आलोक पांडे, डोलनारायण पटेल, घनश्याम यादव,काशी राम यादव, प्रतिपाल सिंह,विजेंद्र गौतम, मुकेश कौशिक, दिनेश मिरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम एवं क्षेत्रवासी शामिल थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें