राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग– सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद इंडोर स्टेडियम शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद मे किया गया। इसके तहत इंडोर स्टेडियम, शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद मे आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण को एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं नागरिकों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय सांसद रूपकुमारी चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, नेहरू निषाद पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष,व अन्य सभी जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के उपरांत सेवा ज्योति कलश यात्रा हेतु ज्योति रथ मे ज्योत प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रारम्भ किया गया। सेवा ज्योति कलश यात्रा इंडोर स्टेडियम शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर पुलिस परेड मैदान में सम्पन्न हुआ।यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए औऱ भारत माता की जय विकसित भारत आत्म निर्भर भारत की जय घोष से पूरा यात्रा गुंजायमान रहा।
इंडोर स्टेडियम शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्राकृतिक उत्पाद जैसे धान फूल पत्ते औऱ आटे का उपयोग कर बहुत सुंदर एक विशाल रंगोली का निर्माण किया गया। यह विशाल औऱ सुंदर रंगोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।








