राज्योत्सव की प्रतियोगिताओं में पीएम श्री सेजेस बालको का दबदबा, आयुषी सिंह ने भाषण में मारी बाजी

SHARE:

राजधानी से जनता तक/कोरबा। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित विकासखंड स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बालकोनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि क्विज में रितेश कुरी ने द्वितीय और निबंध प्रतियोगिता में हिमानी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 31 अक्टूबर को पीएम श्री सेजेस बालकोनगर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कोरबा विकासखंड के 20 विद्यालयों के लगभग 54 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

 

भाषण में आयुषी प्रथम, तीनों विधाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

 

प्रतियोगिता की भाषण विधा में पीएम श्री सेजेस बालको की आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री सेजेस तिलकेजा की जानी पटेल द्वितीय और सेजेस साडा कन्या, कोरबा की प्रिया साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

निबंध प्रतियोगिता में सेजेस रूआबांधा साडा, कोरबा के भानु गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीटीआई हायर सेकेंडरी स्कूल बालको की रिया पाण्डेय द्वितीय और पीएम श्री सेजेस बालको की हिमानी सोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं, क्विज प्रतियोगिता में बी. बाल सदन उच्चतर माध्यमिक शाला बालको की दृष्टि धीवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री सेजेस बालको के रितेश कुरी ने द्वितीय और हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा की जिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक रुचि विकसित करने के साथ मंच पर आत्मविश्वास से अपनी बात रखने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

 

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

 

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र साहू, बीआरसीसी अनिल रात्रे, सीएसी सत्यनारायण मनहर, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सत्येंद्र दुबे और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ दुबे उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कृष्णा रानी मनहर सहित शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित आचार्यों और व्याख्याताओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन सुश्री विजयलक्ष्मी यादव ने किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बालको के विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें