मतदाता साक्षरता क्लब के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

SHARE:

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

राजधानी से जनता तक/गरियाबंद, चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद 25 नवंबर 2026/ शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान का महत्व एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची की आवश्यकता’ रखा गया था। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निबंध लेखन केवल किसी विषय पर अपने विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच, समझ, तार्किक क्षमता और मानसिक योग्यता को परखने का प्रभावी तरीका भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता साक्षरता क्लब की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित कॉलेज के प्राचार्य, संबंधित अधिकारीगण एवं प्रतिभागी विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें