नशामुक्त समाज की दिशा में बच्चों ने लिया संकल्प

SHARE:

 

सेवा संकल्प समर्पण अभियान के तहत हूंगाराम मरकाम ने आवासीय विद्यालयों में बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। सेवा संकल्प समर्पण अभियान के तहत भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री हूंगाराम मरकाम ने कोंटा विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र स्थित आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन, RMSA संयुक्त बालक छात्रावास चिंतागुफा तथा पेदाकुरती पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।

श्री मरकाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश और समाज का भविष्य है। नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने बच्चों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। बच्चों को शपथ-पत्र दिलाकर नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें