राजधानी से जनता तक कोरबा| जिले के बालको थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बेला के तिलाईडांड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं। ग्रामीणों ने गांव के नाले में शव को पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी बालको पुलिस को दी गई हैं। सूचना पर डीडीआरएफ एवं बालको पुलिस की टिम मौके पर पहुँच कार्यवाही में जुट गई हैं।

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बेला के तिलाईडांड निवासी सुरेश कुमार कुजूर (25) पिता लोकनाथ कुजूर के रूप में हुई हैं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह सुरेश घर से नहाने जाने का कह कर गांव में मौजूद नाले में गया हुआ था, कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब सुरेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने नाले की तरफ जाकर देखा, जहां सुरेश का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद डीडीआरएफ की टिम मौके पर पहुँच शव को बाहर निकाला गया हैं। घटनास्थल पर बालको पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई हैं।
फिलहाल मृतक की मौत किन परिस्थियों में हुई हैं इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा, पुलिस सभी पहलुओं की जाँच में जुटी हुई हैं।








