कोरबा में अवैध रूप से भंडारित पटाखें का स्टॉक जप्त: गोदाम में दबिश दे लगभग 2 लाख रुपए के पटाखें बरामद 

SHARE:

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा के कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती, सिंधी मोहल्ला से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारीत पटाखों के जखीरे को बरामद किया है। पुलिस द्वारा 18 नग कार्टून में विभिन्न प्रकार पटाख़ों को जप्त करते हुए कार्यवाही की गई हैं।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित आरोपी बलराम जज्ञासी पिता रमेश कुमार (42) द्वारा अपने मकान के पास गोदाम बनाते हुए उक्त गोदाम में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में पटाखें भंडारित किये गए हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए विभिन्न कंपनियों के पटाखें जप्त किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार मौके से 18 नग कार्टून में पटाखें जप्त किए गए हैं जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवाही कीया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें