सुकमा पुलिस लाइन में एसपी मयंक गुर्जर ने ली जवानों की जनरल परेड, अनुशासन और फिटनेस का लिया जायजा

SHARE:

जवानों से सीधे संवाद कर जानी स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याएं, खेलकूद गतिविधियों के जरिए बढ़ाया उत्साह; स्वस्थ और अनुशासित रहने किया प्रेरित

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सुकमा में जवानों की जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) ने परेड की सलामी लेकर जवानों का निरीक्षण किया और उनके अनुशासन, शारीरिक दक्षता, टर्नआउट एवं फिटनेस का जायजा लिया।

जनरल परेड के दौरान एसपी ने जवानों की वर्दी, शारीरिक चुस्ती और परेड में अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन और नियमित शारीरिक अभ्यास के महत्व पर जोर देते हुए जवानों को अपनी कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

जवानों से आत्मीय संवाद, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने जवानों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के हाल-चाल, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली। जवानों ने भी अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं। एसपी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खेलकूद गतिविधियों से बढ़ाया टीम भावना और उत्साह

कार्यक्रम के दौरान जवानों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक सक्रियता के साथ आपसी समन्वय, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया गया।

स्वस्थ और फिट जवान ही बेहतर ढंग से निभा सकते हैं जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर ने जवानों को नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए जवानों का स्वस्थ, फिट एवं अनुशासित रहना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुंवर सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

सुकमा पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से जवानों के स्वास्थ्य, मनोबल, अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें