राजधानी से जनता तक| कोरबा| कभी बॉक्साइट उत्खनन के लिए प्रसिद्ध कोरबा का पुटका पहाड़ अब अपने खनिज भंडार के साथ धार्मिक मान्यताओं और पुराणिक परंपराओं के लिए भी पहचान में आने लगा हैं। शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा “चलो राम कचहरी, भांचा के द्वार ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र फिल्म हनुमान अंश के मुख्य किरदार का अभिनय करने वाले एक्टर शोभिनव सत्य रहे। जिन्होंने पुटका पहाड़ पहाड़ पहुंच कर भगवान हनुमान के प्रतिमा पर तिलक एवं वंदन लेप लगाकर कार्यक्रम का हिस्सा बने।
प्राकृतिक माहौल एवं घने जंगलों के बीच 13 किमी वॉकथान का आयोजन

ग्राम दूधिटांगर से पुटका पहाड़ के अंतिम छोर तक, कुल 13 किमी लंबे वॉकथान का आयोजन किया गया जिसमें निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य धार्मिक परम्पराओं से रूबरू होने के साथ, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ्य जीवन के प्रति जागरूकता लाना भी था।
हनुमान जी ने बल दिया तो दुबारा जरूर आऊंगा: शोभिनव सत्य
पुटका पहाड़ का भ्रमण एवं वहां की प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव करने के साथ फ़िल्म हनुमान अंश फेम शोभिनव सत्य ने कहा कोरबा और पुटका पहाड़ की खूबसूरती देखकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे यहां तक पहुंचने का मार्ग भी शांति प्रदान करने वाला हैं। हनुमान जी ने बल दिया तो वापस जरूर लौटूंगा।

राम कचहरी की पंडों समाज के लोग करते हैं पूजा एवं देखभाल
पुटका पहाड़ की चोटी पर मौजूद पौराणिक राम कचहरी की पूजा अर्चना पण्डो समुदाय के लोग करते आ रहे हैं। समाज के लोगों ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर अक्सर वे आकर स्थल की सफाई एवं राम कचहरी में पूजा अर्चना करते हैं। पीढिय़ों से यह परंपरा उनके साथ चलती आरही हैं। मान्यता है की भगवान श्री राम की कचहरी लगती थीं, जिसको लेकर यहां राम कचहरी की स्थापना मानकर भगवान श्री राम को पूजा जाता हैं।
भजन जैमिंग एवं देहदानियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के तहत देहदानियों एवं स्वच्छता दीदियों को भी महापौर एवं निगम आयुक्त ने सम्मानित किया। इस दौरान देह दान करने वाले के परिजनों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन गायिकाओं ने श्री राम के नाम के भजन से महौल भक्तिमय बनाया, भजन की धुन पर महापौर संजू देवी राजपूत के भी पैर थिरकते हुए नज़र आए।
प्राकृतिक खूबसूरती को संरक्षित करने को लेकर स्थानीय समुदाय ने जताई चिंता
स्थानीय समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस दौरान उन्होंने राम कचहरी को मिल रही पहचान को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही उन्होंने परिसर में मौजूद प्रकृति से छेड़छाड़ न करने एवं प्लास्टिक समेत अन्य कचरे से बचाव करने की अपील सभी से की हैं।
कोरबा में हुए इस कार्यक्रम में प्रकृति, धर्म एवं जनजागरुकता समेत परंपरा के बीच अनूठा संगम देखने को मिला, कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगम आयुक्त, महापौर, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी समेत स्कूली छात्र छात्राएं एवं स्वच्छता दीदीया भी मौजूद रहीं।








