तकनीकी सहायकों की अनदेखी कब तक? सेवा सुरक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन का ऐलान!

SHARE:

ग्रामीण विकास के आधार तकनीकी सहायकों को चाहिए सेवा सुरक्षा, शासन से ठोस निर्णय की मांग!

राजधानी से जनता तक चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद -छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकी सहायक आज अपने ही सेवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी (VB-G RAM G) में कार्यरत तकनीकी सहायकों ने नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और पदनाम परिवर्तन की मांग को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप सेवा शर्तों और भविष्य की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए।

तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ ने नियमित पद सृजित कर समायोजन करने, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक स्थायीकरण नियमावली लागू करने तथा वर्तमान पदनाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता (VB-G RAM G) करने की मांग उठाई है। संघ के कार्यक्रम के अनुसार, 13 एवं 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के बाद 15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया गया है। तकनीकी सहायकों की चिंता केवल पदनाम तक सीमित नहीं है। सेवा की अनिश्चितता, भविष्य की सुरक्षा और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप पहचान मिलने का सवाल भी उनके लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में योगदान देने वाले इन कर्मचारियों की मांग है कि शासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझे और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाए।

अब सवाल यह है कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले तकनीकी सहायकों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? कर्मचारियों को उम्मीद है कि राज्य शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगा, ताकि उन्हें अनिश्चितता से राहत मिले और वे पूरे भरोसे के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें